| रांची/ साहिबगंज
टीम sportsjharkhand.com |
तीन दिवसीय पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है। बता दें की पहाड़िया युवा संगठन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से तीन दिवसीय पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
दिन का पहला मैच बरहेट एवं शांति नगर बुआरीजोर गोड्डा के बीच खेला गया। जिसमें बरहेट की टीम 1-0 से विजयी हुई। दूसरा मैच युवा स्टाइल स्पोर्टिंग क्लब बोरियो एवं फॉसिल पार्क मंडरो के बीच खेला गया। जिसमें फॉसिल पार्क मंडरो की टीम 4-0 से विजयी हुई। तीसरा मैच आदिम जनजाति युवा क्लब लिट्टीपाड़ा पाकुड़ एवं सुपर किंग फोटो क्लब पतना के बीच खेला गया जिसमें पाकुड़ की टीम 1 गोल से विजय हुई, वहीं दिन का चौथा एवं आखिरी मैच बिंदास स्पोर्टिंग क्लब चोंगड़ो एवं मिलान टीम पतना के बीच खेला गया। जिसमें
मिलान टीम पतना 1-0 से विजयी हुई।







