| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज अपने दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने ली पुदुचेरी हॉकी को 11-0 से पराजित किया।
आज के मैच झारखंड टीम की ओर अभिषेक तिग्गा ने 4 गोल, शेट टोपनो टोपनो 2 गोल, आतिश डोडराय, सुखनाथ गुड़िया, दीपक सोरेंग, डेबिट धनवार और जय मसीह तुडी ने एक एक गोल किया।
इस मैच में झारखंड टीम के दीपक सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।







