| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की प्रशिक्षु और पूर्वोत्तर रेलवे, बिलासपुर में कार्यरत फ्लोरेंस बारला ने हांगझोऊ एशियाई खेलों के 400 मीटर रिले के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भुवनेश्वर में आज 62वीं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान फ्लोरेंस ने अपना सर्वश्रेष्ठ 53.33 सेकंड का समय निकाला। दौड़ में वे पांचवें स्थान पर आईं लेकिन रिले टीम के लिए क्वालीफाई कर गईं। तय नियमों के अनुसार रिले टीम में कुल 6 एथलीट होते हैं जिनमें से चार भाग लेते हैं और दो एथलीट रिजर्व रहते हैं। सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई टूर्नामेंट था। इसमें टॉप छह स्थान पर रहनेवाले एथलीट एशियाई खेलों के रिले में भाग लेगी जबकि टॉप 2 एथलीट रिले के साथ एकल में भी भाग लेंगे। फ्लोरेंस पहले झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की प्रशिक्षु थी लेकिन आंतरिक राजनीति में फ्लोरेंस को बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से फ्लोरेंस भाटिया एथलेटिक्स अकादमी में कोच आशु भाटिया से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।


फ्लोरेंस की उपलब्धि पर जेसोवा की अध्यक्षा मिनी सिंह, एथलेटिक्स कोच, प्रशासक और खेल प्रेमियों ने बधाईयां और एशियाई खेलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







