रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जूनियर एशिया कप में जापान को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम फाइनल में कोरिया को 2-1 से पराजित कर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए, इस मुकाबले में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। बताते चलें कि सेमीफाइनल मैच में भारत ने जापान को 1-0 से हराया था।
एशिया कप के फाइनल में पहुंचने वाली 18 सदस्य जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड सिमडेगा के 3 खिलाड़ी भी शामिल थी। शहर की दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी का भी प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतर देखने को मिला है। अब जूनियर भारतीय हॉकी टीम 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक चिली के सेंटियागो में आयोजित जूनियर विश्वकप में हिस्सा लेंगे। इस विश्वकप में महिला जूनियर एशिया कप 2023 के सिर्फ तीन टीमें प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गई है।