रांची
टीम sportsjharkhand.com |
एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए इंडियन टीम आज मलेशिया रवाना हुई। जिसमें झारखंड की सरिता कुमारी का टीम इवेंट के लिए चयन कीया गया हैं। यह जानकारी साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सरदार मनिंदर पाल सिंह ने झारखंड साइकिल संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक को दी है। झारखण्ड कि सरिता आज नई दिल्ली से टीम के साथ मलेशिया रवाना हुई है। सरिता कुमारी मूल रूप से झारखंड की लोहरदगा जिले की रहने वाली है। और वह वर्तमान में पटियाला में रहकर साइकिलिंग की ट्रेनिंग प्राप्त कर रही है। सरिता कुमारी ने अब तक जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया, प्रतियोगिता में कई पदक हासिल भी किया है।जूनियर एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में सरिता कुमारी का भारतीय टीम में चयन होने पर खेल निर्देशक डॉ. सरोजिनी लाकड़ा, झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक समेत अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।