रांची
टीम sportsjharkhand.com |
6 से 12 जून 2023 तक दिल्ली में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड के पहलवानो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसमें, रिंपा कुमारी बालिकाओं के 50केजी भार वर्ग में रजत पदक एवं रिया कुमारी 53केजी भार वर्ग में कांस्य पदक झारखंड को दिलाया है। इस कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने कुल तीन पदक जीते
1-रिंपा कुमारी-रजत पदक
2-रिया कुमारी-कांस्य पदक
3-अंजीत कुमार मुंडा-कांस्य पदक
खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग खेल विभाग के पदाधिकारियों के साथ साथ कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और शुभकामनाएं दी है।
ताइक्वांडो परिणाम
वनिता परासर ने ताइक्वांडो U 62 बालिका में कांस्य पदक जीता है।
सौम्य ऐकत ने ताइक्वांडो U 44 बालिका में कांस्य पदक जीता।
गर्ल्स हॉकी में बिहार को 5-0 से हराकर झारखंड क्वार्टर फाइनल में