| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सिंगापुर में खेली जा रही एशिया कप स्टेज 3 के कंपाउंड महिला एवं रिकर्व पुरुष जूनियर टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही वर्गों में भारतीय टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। खिताबी मुकाबले में कंपाउंड महिला टीम को दक्षिण कोरिया के हाथों 5-3 से हार मिली जबकि रिकर्व जूनियर पुरुष टीम चीन के हाथों 5-1 से हार गई। खेलो इंडिया सेंटर, सिल्ली के प्रशिक्षु रोहित कुमार रिकर्व पुरुष टीम में शामिल थे। उनकी उपलब्धि पर सेंटर से जुड़े समस्त प्रशासकों व प्रशिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।







