| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया रूरल नेशनल तीरंदाजी में झारखंड खेल प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित सिल्ली साझा तीरंदाजी सेंटर की वर्षा खलखो ने तीरंदाजी की 30 मीटर प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। जबकि ओवरऑल में वर्षा ने सिल्वर मेडल जीतकर झारखंड का खाता खोला है। वर्षा की इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा समेत खेल विभाग के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और आवासीय सेंटर के प्रशिक्षकों ने खुशी जाहिर की है और वर्षा को बधाई दी है।







