| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखण्ड ड्रैगन बोट (जो कि ड्रैगन बोट इंडिया एंड ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है)
एसोसिएशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर जानकारी दी है कि 16वीं वर्ल्ड ड्रैगनबोर्ड चैंपियनशिप 7 से 13 अगस्त तक थाईलैंड में आयोजित है। जबकि 19वीं एशियन गेम्स चाइना में सितंबर महीना में आयोजित है। इन दोनों चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
बताते चलें कि कोलकाता में आयोजित ड्रैगन बोट इंडिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के नेशनल कैंप में झारखंड के ये खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जो 13 से 16 जून तक कोलकाता में आयोजित है। वहीं भारतीय दल के लिए उनका सिलेक्शन इसी कैम्प के जरिये होगा। जो थाईलैंड खेलने जाएंगे।


नेशनल कैंप के लिए सिलेक्टेड खिलाड़ी…
1. बिरसा टोप्पो
2. दिलेश्वर मुंडा
3. सुलेखा कुमारी
4. पूजा कश्यप
5. मिलू कुमारी
6. अंजू कुमारी







