रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग द्वारा 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडीशनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
प्रत्येक दिन 2 सत्रों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के विभिन्न तरह के विद्याओं की जानकारी दी जा रही है। एक्सपर्ट द्वारा खिलाड़ियों को ट्रेंड किया जा रहा है। आयोजन के 12वें दिन सुबह के सत्र में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में, साई रांची के कोच विनोद कुमार सिंह ने स्पीड ट्रेनिंग वर्कआउट कराया। इसके अलावा कोलकाता से आए हुए मुख्य प्रशिक्षक त्रितेश गुहा ने कई टेक्निकल जानकारी खिलाड़ियों को दी है। शाम के सत्र में स्पेसिफिक खेल अंतर्गत सभी छह खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया है। मौके पर खिलाड़ियों से मुलाकात करने खेल निदेशक डॉ सरोजिनी लकड़ा पहुंची, इस दौरान कई खेल प्रशासक मौजूद थे।