रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के गुरु नानक स्कूल में जूनियर राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 11 जून तक किया गया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 650 पॉवर लिफ्टर हिस्सा ले रहें है। झारखंड से 18 बालकों और 7 बालिकाओं का दल इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधत्वि कर रहें है। दूसरे दिन के प्रतियोगिता में झारखंड की झोली में भी एक मेडल आया है। झारखंड के सोहेल ईशान ने सिल्वर मेडल जीता है। 74 केजी भार वर्ग में यह मेडल सोहेल ने जीता है। इस भार वर्ग में गोल्ड मेडल तमिलनाडु के प्रनील महेश्वरन ने जीता है। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता के मेडल वितरण कार्यक्रम के दौरान रांची के एसएसपी कौशल किशोर पहुंचे और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया।
देखें परिणाम…



