| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने चाइनीज ताइपे को 11-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में शानदार तरीके से प्रवेश किया।
इस जीत के साथ जूनियर भारतीय महिला टीम जूनियर महिला विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के क्वालीफाई करने मात्र एक कदम दूर है। इस प्रतियोगिता में एक और जीत हासिल करते ही जूनियर भारतीय महिला टीम जूनियर महिला विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर जाएगी।
इस टीम में झारखंड सिमडेगा के तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी है। आज के मैच में दीपिका सोरेंग ने भी एक गोल की है। इस मैच में दीपिका को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया है ।भारतीय टीम के इस उपलब्धि पर और टीम के बेहतर प्रदर्शन से हॉकी झारखंड के पदाधिकारी काफी खुश है। उन्होंने पूरी टीम को और दीपिका को बधाई दी है।









