| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भोपाल में आयोजित 66 वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तहत खेलें जा रहे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शुरू हो चुका है। एथलेटिक्स के ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में झारखंड की प्रीति लकड़ा ने कांस्य पदक हासिल किया है। प्रीति ने 11.59 मीटर जंप लगाकर यह सफलता पाई है।
जानकारी देते चलें कि प्रीति खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग से प्रशिक्षण ले रहीं है। उसने जूनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2023 में रजत पदक जीता था। प्रीती और उनके कोच प्रभात रंजन तिवारी को शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।







