| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता-2023 के कुश्ती खेल में झारखंड की झोली में कांस्य पदक आया है। दिल्ली में आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान अंजीत कुमार मुंडा ने 63 केजी भार वर्ग में झारखंड को कांस्य पदक दिलाया है।
झारखंड के पहलवान अंजीत कुमार मुंडा के कांस्य पदक जीतने पर, शिक्षा सचिव झारखण्ड एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह के अलावे खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। वहीं के रवि कुमार, (IAS), भोला नाथ सिंह, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जिशन कमर ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।







