| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पांच दिवसीय चौथी राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को भी सुबह 5 बजे से प्रतिस्पर्धा हुई। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव सुमित शर्मा जानकारी देते हुए कहा कि लगातार तीसरे दिन भी खिलाड़ियों में उत्साह है।
प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोलर स्केटिंग स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू है। जो कुछ ही दिनों में तैयार हो जाएगा। जिसके बाद यहां के खिलाड़ी अच्छी तरह से अभ्यास कर सकेंगे। सरोजिनी लकड़ा ने वहां मौजूद प्रतिभागियों एवं उनके परिजनों को धन्यवाद दिया और झारखंड के कला एवं संस्कृति के बारे में भी बताया। इस अवसर पर झारखंड रोलर स्केटिंग के अध्यक्ष विकास सिंह भी मौजूद थे।
परिणाम….











