| रांची/खुंटी
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में प्रोजेक्ट छलांग के अंतर्गत खूंटी जिला में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर स्पोर्ट्स गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना और समुदाय में अभिभावकों एवं युवाओं के बीच शिक्षा और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए स्कूल ड्रॉपआउट कम करना, नए सत्र में अधिकतम बच्चों को स्कूल से जोड़ना, विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से विद्यालय और समुदाय के बीच सहयोग की भावना का विकास करना है। ग्राम लतरडीह में वन जीवन ग्रामीण विकास समिति द्वारा समुदाय के लोगों को वीडियो दिखा कर जागरूक किया गया, जिसमें खेल जैसे -पोस्टमैन, बिल्ड एंड बुलडोजर, डॉग्स बोल, स्टील एंड ट्रेजर जैसे 10 खेलों के बारे में बताया गया।
मौके पर सभी ग्रामीण, महिला समूह की दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत समिति सदस्य , वार्ड मेंबर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य ,सभी युवा एवं किशोरी उपस्थित थे।







