| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 जून से 7 जुलाई 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में हुई। चयन ट्रायल में झारखंड के सिमडेगा, रांची, गुमला, खूंटी जिला सहित झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर सहित विभिन्न आवासीय सेंटर के कुल 66 महिला खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें से 25 खिलाड़ियों को चयनित किया। इनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम में शामिल किया जाएगा।
आज के चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, सीईओ रजनीश कुमार,हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, हॉकी खूंटी के सचिव दशरथ महतो, झारखंड सरकार द्वारा संचालित आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की कोच प्रतिमा बरवा, लचड़ागढ़ की कोच तारिणी कुमारी, बरियातू की कोच करुणा पूर्ति, हुलहुंदु की कोच दुलारी टोपनो, एम्पायर नीतू कुमारी उपस्थित थे।







