| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
वाराणसी बीएचयू IlT में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में रांची विश्वविद्यालय की गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक जीता है इसी के साथ सेकंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया है।
इस टीम में आकांक्षा कुमारी, पम्मी कुमारी, नीलांजना, आकृति राज, सरिता कुमारी, रिया सेन शामिल है। इस उपलब्धि पर रांची विवि के कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा, रजिस्टार मुकुंद मेहता समेत अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।







