| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चौथी राष्ट्रीय रोड रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का दूसरा दिन होटवार खेलगांव रांची हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम के समीप रोड पर प्रतिभागियों का प्रतिस्पर्धा बहुत जोरदार रहा।
प्रतिभागियों के के बीच जबरदस्त मुकाबले हुए। 5 दिवसीय यह आयोजन दर्शक को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जिससे दर्शकों की संख्या भी बढ़ी है। प्रतिस्पर्धाओं में दो गोल्ड के साथ सर्वाधिक मेडल बिहार राज्य के प्रतिभागियों ने हासिल किया, वहीं दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र तथा तीसरे स्थान पर उड़ीसा रहा।







