| रांची
टीम sportsjharkhand.com
|
राज्य सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद युवा कार्य विभाग के अधिन झारखंड खेल प्राधिकरण , रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक और बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों के लिए रांची जिला स्तरीय अंतिम चयन प्रतियोगिता 28 अप्रैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाएगा।
साथ ही गुमला, चाईबासा, दुमका, गढ़वा, हजारीबाग, रांची से चयनित संभावित खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय मेधा सूची अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। संभावित चयनित खिलाड़ियों के लिए मई के प्रथम सप्ताह से विशेष प्रशिक्षण शिविर सह अंतिम चयन प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया जाएगा।
बता दें की अंतिम रुप में चयनित प्रतिभावान (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।







