| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र
फुटबॉल,एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक/ बालिका और वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप का आयोजन के चौथे दिन सुबह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में स्पीड ट्रेनिंग स्ट्रैचिंग एवं कोर एक्सरसाइज कराए गए। इवनिंग सेशन में मेंटल ट्रेनर मृणाल चक्रवर्ती (कोलकाता) ने खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने के लिए मानसिक रूप से कैसे मजबूत रहना है, इसकी जानकारी दी है।







