| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
“संघर्ष करने के लिए हौसला का होना जरूरी होता है, जब भी कोई परेशानी होती है तो आगे बढ़ने के लिए हिम्मत का होना भी जरूरी है। हर इंसान के अंदर कुछ करने की हौसला और जुनून होता है वह अपने हौसले से सब कुछ हासिल कर सकता है “


दरअसल एसजीएफआई (SGFI) टीम सिलेक्शन की प्रक्रिया रांची में संचालित हो रही है, जिसमें राज्य भर के स्कूली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कई इवेंट आयोजित किए गए हैं। रविवार को 5 किलोमीटर दौड़ इवेंट में जामताड़ा आरके प्लस टू हाई स्कूल की काजल कुमारी ने भी हिस्सा लिया। काजल कुमारी एक हाथ से डिसेबल है, इसके बावजूद वो किसी से भी कम नही है। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में काजल सामान्य बच्चों के साथ दौड़ रही थी और देखते ही देखते काजल ने प्रथम स्थान हासिल कर और एक उपलब्धि अपने नाम कर लिया। SGFI टीम सिलेक्शन में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी जगह भी पक्की की है।


बताते चलें कि काजल जामताड़ा के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। घर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है, माता पिता किसी तरह निजी काम करते हुए घर का भरण पोषण कर रहे हैं। काजल की माने तो वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी सामंजस्य स्थापित कर, आगे बढ़ना चाहती है। कई स्कूल गेम में उनके नाम गोल्ड मेडल भी है। बचपन में एक हादसे में उन्होंने अपना एक हाथ गवा दिया। लेकिन इसके बावजूद काजल कभी पीछे मुड़कर नहीं देखीं और बुलंद हौसले के बदोलत आज काजल के नाम खेल के क्षेत्र में कई उपलब्धि है।









