| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सहयोग करने के वायदे के बावजूद खेल निदेशालय के असहयोगात्मक रवैये के कारण U 19 SGFI में एथलेटिक्स का ट्रायल सुबह 9 बजे तक बाधित रहा। आयोजक और एथलीट सुबह 6 बजे से ही मैदान पर मौजूद रहे लेकिन गोला, डिस्कस, जैवलिन, हर्डेल्स, स्टॉप वॉच, मिजरिंग टेप, हाई जंप के गद्दे आदि नहीं मिलने के कारण 9 बजे तक सिर्फ और सिर्फ दौड़ और लॉन्ग जंप का ट्रायल ही शुरू हो पाया था। आयोजकों ने JSSPS के अधिकारियों से खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह ही कर रहे थे कि खेल निदेशालय/साझा के अधिकारियों को सद्बुद्धि आई। इसके बाद 9.30 बजे से गोला फेंक का ट्रायल शुरू हो पाया।


निदेशालय/साझा की ओर से शनिवार की शाम खेल सामग्री नहीं देने का दिया गया था निर्देश
खेल निदेशालय/साझा की ओर से शनिवार की शाम मौखिक आदेश दिया गया था कि शिक्षा विभाग को कोई भी खेल सामग्री उपलब्ध नहीं करानी है। इसके बाद रविवार को आयोजक इक्विपमेंट मांगते रहे लेकिन उन्हें बताया गया कि सामान देने का ऑर्डर नहीं मिला है। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी रेस हुए तब निदेशालय/साझा के झंडाबरदारों ने 9 बजे सुबह खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इसके बाद खेल सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हुई।
देखें वीडियो…..
व्यवस्था में दिखीं खामियां
खेल सामग्रियों के अलावा ट्रायल ले रहे अधिकारियों को ट्रायल के दौरान जरूरी स्टेशनरी, पीने के पानी और साउंड सिस्टम आदि की कमी से दो चार होना पड़ा। 9 बजे सुबह तक साउंड सिस्टम लगाया जा रहा था। मैदान के बाहर खान पान की पूरी व्यवस्था थी, लेकिन मैदान के अंदर ट्रायल ले रहे अधिकारियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं थी।


इधर विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए एसजीएफआई एलिजिबिलिटी फॉर्म भर कर लाना अनिवार्य किया गया है। इस फॉर्म में प्राचार्य के हस्ताक्षर और मुहर अनिवार्य है। फोटो प्राचार्य द्वारा प्रमाणित होना चाहिए यह भी अनिवार्य किया गया है। इसके बिना रजिस्ट्रेशन नहीं करने का निर्देश जारी किया गया है। बताते चलें कि इस परेशानी से खिलाड़ियों को दो-चार होना पड़ा रहा है। क्योंकि स्कूल और कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है, जिस वजह से अधिकतर बच्चों को प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर और मुहर नहीं मिल पा रहा है। योग्य खिलाड़ी अपनी इस परेशानी को लेकर दो चार होते भी दिखे।







