| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
नवामुंडी में आयोजित 16वां राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता 25 से 27 मई तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता में रांची जिला बॉक्सिंग टीम भी हिस्सा ले रही है । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन कि 9 सदस्य टीम नवामुंडी रवाना हुई है। जिसमें 46 से 48 कि०ग्र में आलोक कुमार, 51 से 54 कि०ग्र में आशीष कुमार, 54 से 57 कि०ग्र में रोहित कुमार, 57 से 60 कि०ग्र में अभय तिर्की, 60 से 63.5 कि०ग्र में रोहित कुमार यादव, 63.5 से 67 कि०ग्र में जय कुमार महतो, 71 से 75 कि०ग्र में शिवम चौबे, टीम कोच बीबी मोहंती मेनेजर बलमदिना तिग्गा शामिल है।
रांची बाक्सींग एसोसियेशन के अध्यक्ष बिनय सिन्हा, सचिव मुकुल टोप्पो, उपाध्यक्ष विमल आनंद नाग, कोषाध्यक्ष गुलाम जावेद सहित रांची जिला के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी है।







