रांची
टीम sportsjharkhand.com |
18 से 28 मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज (बुधवार) को खेले गए अपने दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी पश्चिम बंगाल को 6-1 गोल से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया।
इससे पूर्व झारखड ने हॉकी हिमाचल को 18-0 से पराजित किया था।
झारखंड टीम की ओर से फगुवा होरो ने दो गोल दागे। जबकि विक्रम सोरेंग, निकोलस टोपनो, जोलेन टोपनो और अंकित एक्का ने एक- एक गोल किया।
झारखंड टीम के कप्तान रोहित तिर्की को मिला बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार
आज के मैच में झारखंड टीम के कप्तान रोहित तिर्की को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकनाए दी है।