रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 जून से 7 जुलाई 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम का गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 3 जून, 2023 को सुबह 8 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में किया जाएगा। चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिनका जन्म तिथि 1 जनवरी 2004 या उसके बाद हुई है।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है, वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उम्र पात्रता प्रमाण पत्र तथा जिस विद्यालय या कॉलेज में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है उस संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।