रांची
टीम sportsjharkhand.com |
11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन झारखंड के तिलैया डैम में किया जाएगा। इस आयोजन में देश भर के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जबकि झारखंड से बालक/ बालिका मिलाकर 104 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन 15 जून से 18 जून तक आयोजित है। इससे पहले 12 से 14 जून तक स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन तिलैया डैम में ही किया जा रहा है। 20 राज्यों के खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसकी तैयारी 11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 2023 के आयोजन समिति की ओर से किया जा रहा है। बताते चलें की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जरिए (19वीं एशियाई खेल 2023 जोकि हांगकांग चीन में आयोजित है) भारतीय ड्रैगनबोर्ड टीम का चयन इसी प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा।
रांची के विधायक सीपी सिंह के आवास पर विधायक की मौजूदगी में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय ड्रैगन बोट महासंघ के महासचिव विनोद वर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने इसकी जानकारी साझा की है। मौके पर झारखण्ड ड्रैगन बोर्ड एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।