| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ की विशेष आम सभा का आयोजन हुआ। जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सत्र 2023 – 24 के लिए वार्षिक कैलेंडर पर प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें एक मेजर रेंकिंग प्रतियोगिता जमशेदपुर में दूसरा साहिबगंज में तथा राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता धनबाद में कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वार्षिक बजट सचिव समरजीत सिंह ने प्रस्तुत किया, जिसमें आंशिक संशोधन कर पारित किया गया। इसके अलावा समर कोचिंग कैम्प , राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व कैम्प लगाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक मे वेटरन टेबल टेनिस संचालन सह संयोजन समिति का गठन किया गया। जिसकी जिम्मेवारी सुदीप्तो मुखर्जी, महाजन जी, राकेश कुमार मिश्र, उज्जल कुमार चटर्जी, भैया मुरारी को दिया गया। इसके अलावा बिभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन समिति का भी गठन किया गया।
इस बैठक में धनबाद से महाजन, रामगढ़ से राकेश कुमार मिश्र, गढवा से कमलेश कुमार दुबे, दुमका से के. एन. सिंह, हजारीबाग से भैया मुरारी, खूंटी से पीटर मुन्डू, रांची से एम.भी पार्थसारथी एवं सुदीप्तो मुखर्जी , पलामू से नवनीत सुन्दरम, जमशेदपुर से उज्जल कुमार चटर्जी, संजेश मोहन ठाकुर, जय कुमार सिन्हा उपस्थित थे। बैठक का संचालन संघ के सचिव समरजीत सिंह ने किया।
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में धन्यवाद से कृपा शंकर, साहेबगंज से जय कृष्ण शर्मा तथा झारखंड ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक के रूप में सुरेश कुमार भी उपस्थित थे।







