रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा तीन दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता गुरू नानक स्कूल, रांची के सभागार में दूसरे दिन 5 चक्रों का खेल का आयोजन हुआ।
आज के 5 चक्रों के खेल समाप्ति पर 5 अंकों के साथ बैशाखी दास, अरूण कुमार, अधिराज डे एवं बिरंची कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे एवं 4.5 अंकों के साथ ऋषिराज, आदिति राज, बुदेव त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।