रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता : 5 राउंड का खेल समाप्त, देखें परिणाम

रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता : 5 राउंड का खेल समाप्त, देखें परिणाम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा तीन दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता गुरू नानक स्कूल, रांची के सभागार में दूसरे दिन 5 चक्रों का खेल का आयोजन हुआ।

आज के 5 चक्रों के खेल समाप्ति पर 5 अंकों के साथ बैशाखी दास, अरूण कुमार, अधिराज डे एवं बिरंची कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे एवं 4.5 अंकों के साथ ऋषिराज, आदिति राज, बुदेव त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।