| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड टेनिस एसोसिएशन द्वारा महिला प्रो सीरीज़ नेशनल टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा मैच कल सोमवर को रांची के टेनिस स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, होटवार में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में एकल एवं युगल दोनों वर्ग के मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे निर्धारित है, जिसमें मुख्य अतिथि खेल निदेशक सुशांत गौरव शामिल होंगे।
इस टूर्नामेंट के रेफरी समित केसरी है। टूर्नामेंट के तकनीकी निदेशक बिपुल कुमार हैं और सहायक मैच रेफरी रफीक, शहरयार आसिफ हैं।







