| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड टेनिस एसोसिएशन और ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त सावधान में रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेनिस स्टेडियम में 12 जनवरी तक होनेवाली प्रो सीरीज वूमेन नेशनल टेनिस टूर्नामेंट 2024 का आगाज खेल निदेशक सुशांत गौरव ने किया। बताते चलें कि 5 से 7 जनवरी तक क्वालिफायर मुकाबले आयोजित हुए थे। मुख्य स्पर्धा का आगाज सोमवार से हुआ। टूर्नामेंट में सिंगल और डबल्स स्पर्धा आयोजित हो रही है।


टेनिस स्टेडियम की दुर्दशा से खेल निदेशक को कराया गया अवगत
उद्घाटन के मौके पर खेल निदेशक सुशांत गौरव पहुंचे। इस दौरान झारखंड टेनिस एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें टेनिस स्टेडियम की दुर्दशा से अवगत कराया। टेनिस एसोसिएशन ने जल्द से जल्द इस स्टेडियम को दुरुस्त करने की मांग भी उठाई। मौके पर सुशांत गौरव ने मुख्य स्टेडियम और प्रैक्टिस स्टेडियम का निरीक्षण किया और इसे दुरुस्त करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर झारखंड टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष केके सिंह, एसोसिएशन के सचिव विकास हिरानी, पुनित पोद्दार, संजीव शेखर, जय सिन्हा, एसोसिएशन से जुड़े लोग प्लेयर्स, कोच और दर्शक मौजूद थे।







