| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
22 से 28 जनवरी तक, साइकिलिंग वेलोड्रम स्टेडियम में ट्रैक रेस और ईसी रोड पर रोड रेस, साइकिलिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में किया गया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड की संतोषी उरांव ने साइकिलिंग रोड रेस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मास स्टार्ट स्पर्धा मे 60 किमी की दूरी 1.57.05 सेकंड पर पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


तैराकी में प्रथम स्थान
वहीं झारखंड के राणा प्रताप ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स में ही तैराकी प्रतियोगिता में 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1:04.91 सेकेंड टाइम लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।







