| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रतिज्ञा संस्था द्वारा 28 जनवरी को रांची के अहिंसा क्लब मैदान जगन्नाथपुर में प्रथम स्व. उर्मिला देवी स्मारक मातृ शक्ति वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2024 का फाइनल का आयोजन किया जाएगा।
बताते चलें कि 7 जनवरी को जगन्नाथपुर से शुरू हुए इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दो टीमों की माताएं खेलेंगी। तीसरे स्थान के लिए भी माताओं का मैच कल ही खेला जाएगा। इस वर्ष टूर्नामेंट में 16 टीमों के 112 माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में माताओं को प्रोत्साहित करने और इस सामाजिक वॉलीबॉल टूर्नामेंट में अतिथि के रूप में स्व. उर्मिला देवी के पुत्र तथा इम्प्रैशन के निदेशक सुनील अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।







