| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में 10 से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया मौके पर विभागीय सचिव मनोज कुमार पंहुचे और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।
इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के चार जोन धनबाद, दुमका, चाईबासा जोन एवं रांची जोन के विजेता एवं उपविजेता पुरुष -महिला टीम भाग ले रही है।
आज का परिणाम इस प्रकार है
पुरुष वर्ग का उद्घाटन मैच यानि पहला मैच में रांची विजेता ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में सरायकेला खरसावां को 3-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में पाकुड़ विजेता बनाम धनबाद विजेता के बीच मैच ड्रा रहा। दोनों टीमें एक -एक गोल से बराबरी पर रही।
तीसरा मैच में रांची विजेता ने धनबाद उपविजेता को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथा मैच में रांची उपविजेता ने सरायकेला खरसावां विजेता के बीच मैच शून्य -शून्य ड्रा रहा। महिला वर्ग का पहला मैच रांची विजेता टीम ने पश्चिमी सिंहभूम को 2-0 से हराकर कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
दूसरा मैच में पाकुड़ ने बोकारो को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरा मैच में रांची विजेता ने बोकारो को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। चौथा मैच में धनबाद ने साहिबगंज को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।







