| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
JC बोस स्मृति झारखंड राज्य सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग का फाइनल मुकाबला रांची सीआईएसएफ और बोकारो के विजेता के बीच खेला गया। जबकि महावीर उरांव स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में पश्चिमी सिंहभूम एवं गोड्डा के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में पलामू जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा आयोजित 23वीं स्वर्गीय जेसी बोस स्मृति वॉलीबॉल(पुरुष वर्ग) में रांची ने धनबाद को पराजित कर खिताबी मुकाबले में पहुंची। वहीं महिलाओं के लिए स्वर्गीय महावीर उरांव स्मृति अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम एवं गोड्डा जिला की टीम फाइनल में पहुंची है।
पुरुष वर्ग में आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में रांची ने धनबाद को कड़े मुकाबले में 27-25, 25-21 एवं 35- 33-अंकों से पराजित कर फाइनल में पहुंची। खराब रोशनी के कारण सीआईएसएफ और बोकारो के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच सुबह 8 बजे खेला जायेगा। वहीं महिला वर्ग में गोड्डा ने धनबाद को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 26-24, 10 -25, 23- 25, 25- 12 एवं 15 -8 अंकों से पराजित किया वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पश्चिमी सिंहभूम ने पूर्वी सिंहभूम को 25-12,25-17,25-20 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।







