| रांची
टीम Sportsjharkhand.com |
कटक, उड़ीसा में आयोजीत सीनियर वनडे टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने पांडिचेरी को 25 रनों से पराजित किया है। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाबी पारी खेलने उतरी पांडिचेरी की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई। झारखंड की ओर से सर्वाधिक 50 रन रितु कुमारी, प्रियंका लाथुरा 39 रन, निहारिका 36 रन, खुशबू कुमारी 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रियंका लाथुरा 4 विकेट, दुर्गा मुर्मू 2 विकेट, आरती कुमारी 2 विकेट, शांति और देवयानी एक-एक विकेट झटके।







