| रांची |
sportsjharkhand.com की खबर पर एक बार फिर से मुहर लग गई है। अमिताभ चौधरी की पहली पूण्य तिथि पर आगामी 16 अगस्त को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट स्टेडियम परिसर में स्टेच्यू और स्वर्ण जड़ित तस्वीर लगाए जाने पर निर्णय लेगी। कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की 7वीं बैठक 16 अगस्त को होनी है। 13 अगस्त को सचिव के हस्ताक्षर से जारी नोटिस के एजेंडा संख्या 3 में साफ साफ लिखा है कि
3. To review and approve the budget for installation of three layers of 24 K Gold plated metal structure and Marble statue of Late Amitabh Choudhary.
मतलब स्टेच्यू लगाए जाने और स्वर्ण जड़ित तस्वीर लगाए जाने के मामले का रिव्यू किया जाएगा और उसके खर्च पर भी कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की मुहर लगेगी। sportsjharkhand.com ने पाठकों को पहले ही बता दिया था कि JSCA ने इस तरह का निर्णय ले लिया है।
27 अगस्त को होगी JSCA की वार्षिक आम सभा
JSCA की वार्षिक आम सभा आगामी 27 अगस्त को होगी। कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में इसकी मुहर लगनी है। इसके अलावा पिछले वित्तीय वर्ष की अंकेक्षित रिपोर्ट व बैलेंस सीट वा कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की मंजूरी ली जाएगी। पिछले वित्तीय वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट को भी अंतीम रूप दिया जाएगा।
न्यायमूर्ति वीके बिस्ट होंगे JSCA के नए ओंबुडस्मेन व एथिक्स अफसर
सत्र 2023-24 के लिए न्यायमूर्ति वीके बिस्ट को JSCA का ओंबुडस्मेन और एथिक्स अफसर नियुक्त किया जाएगा। कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में उनके मनोनयन को मंजूरी दी जाएगी। न्यायमूर्ति वीके बिस्ट उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में कार्यरत रहे।









