| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
21 अप्रैल शुक्रवार से रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा तीन दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गुरू नानक स्कूल, रांची के सभागार में किया गया है। आज इसकी शुरुआत हुई है, जो 8 चक्रों में खेला जायेगा। जिसमें कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। पहली बार बृहद पैमाने में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में हो रहा है।
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ झारखंड शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, सचिव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को पुरस्कार राशी 25000 एवं ट्रॉफी दी जायेगी और इनमें से चार प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किये जायेंगे।







