Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के दौरान 3 नवंबर को JAP 1 में हुआ था "बड़ा भोज" का आयोजन

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
11-05-2024 @ 08:05 PM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक रांची में आयोजित हुई एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के दौरान 3 नवंबर की रात खेल निदेशालय ने “बड़ा भोज (डिनर)” का आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान के नाम पर आयोजित इस भोज के दौरान 550 VVIP/VIP (अति विशिष्ट) मेहमानों और उनके सेवकों के “डिनर” पर खेल निदेशालय ने 1 करोड़ 4 लाख रुपए की भारी भरकम राशि खर्च कर डाली। जिस झारखंड का प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए में एक दिन “काटने” को विवश हो वहां एक VVIP के रात के “डिनर” की व्यवस्था पर 18,890 रुपए खर्च करना “गरीबों की सरकार” की कथनी और करनी के अंतर को परिलक्षित करता है। JAP 1 परिसर में आयोजित “बड़ा भोज” के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला व पुरुष हॉकी खिलाड़ियों के अलावा तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई मंत्री, वरीय अधिकारी, हॉकी इंडिया/हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों के अलावा VVIP/VIP के सुरक्षाकर्मी व ड्राइवर भी मौजूद रहे।

 

ऐसे खर्च की गई राशि

 

टेंट/डेकोरेशन : 59,00,000 ₹ मात्र (दून डेकोर्स)

भोजन : 20,10,750 ₹ मात्र (कावेरी)

साउंड/लाइट : 9,68,000 ₹ मात्र (दून डेकोर्स)

सांस्कृतिक कार्यक्रम : 7,00,000 (लगभग) ₹ मात्र (सांस्कृतिक निदेशालय)

8 वॉल्वो बस का भाड़ा : 3,58,720 ₹ मात्र (आजमानी इंफ्रास्ट्रक्चर)

मोमेंटोज/गिफ्ट हैंपर : 1,93,623 ₹ मात्र (झारक्राफ्ट)

विभिन्न गाड़ियों में डीजल : 85,658 ₹ मात्र (श्याम सर्विस सेंटर)

ब्रांडिंग : 75,920 ₹ मात्र (लालू जी एंड संस )

15 इनोवा 2 डिजायर का किराया : 54,600 ₹ मात्र (बीके ट्रेवल्स)

दो ट्रैवलर का भाड़ा : 31,860 ₹ मात्र (आजमानी इंफ्रास्ट्रक्चर)

फोटोग्राफी : 10,207 ₹ मात्र (सीमा स्टूडियो)

 

कुल खर्च : 1,03,89,338 ₹ मात्र

 

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को  “लेमनचूस” और साहेब को “किंडर जॉय” !

जिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान में “डिनर” का आयोजन किया गया था, आयोजकों ने खिलाड़ियों के लिए 2434 रुपए का गिफ्ट हैंपर रखा था जबकि आयोजन का खर्च उठानेवाले “झारखंड सरकार” के मुखिया के लिए 7558 रुपए का मोमेंटो विशेष तौर पर मंगवाया गया था। जाहिर है “डिनर” के दौरान प्राथमिकता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान नहीं बल्कि आयोजन की स्वीकृति देनेवाले “साहेब” की ताबड़तोड़ तेल मालिश (TTML) थी।

 

इतने पैसों से 1000 विश्वस्तरीय हॉकी स्टिक या 30 धनुष या 24 कबड्डी/खो खो मैट का लाभ मिल सकता था खिलाड़ियों को

राज्य के आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ी वर्षों से किट के इंतजार में हैं। ऐसे में जितनी राशि “डिनर” पर खर्च की गई, उतनी ही राशि से कम से कम 1000 हॉकी खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय हॉकी स्टिक (₹ 10,400) या 30 धनुर्धरों को विश्वस्तरीय रिकर्व/कंपाउंड धनुष (₹ 3,45,000) या राज्य के प्रत्येक जिले को एक-एक विश्वस्तरीय कुश्ती मैट (₹ 4,35,000) या राज्य के सभी जिलों को एक-एक विश्वस्तरीय कबड्डी/खो-खो मैट (₹ 4,35,000) या इसी तरह की अन्य खेलों से जुड़ी विश्वस्तरीय खेल सामग्रियां खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा सकती थी। कट मनी तो खेल सामग्रियों में भी मिल जाती लेकिन झारखंड के अधिकारियों की प्राथमिकता सूची में खेल का आयोजन मात्र है खिलाड़ियों का प्रशिक्षण और उत्तरोत्तर विकास नहीं।

 

आयोजन के मूल प्रस्ताव का हिस्सा नहीं था “बड़ा भोज”, बाद में जोड़ा गया

29 मार्च 2023 को हॉकी इंडिया ने जो प्रस्ताव झारखंड के मुख्यमंत्री व खेल सचिव को भेजा था, उस प्रस्ताव में कहीं भी “बड़ा भोज” जैसे आयोजन का जिक्र नहीं था। पत्र के पारा 2 में EVENT DELIVERY REQUIREMENTS FROM JHARKHAND GOVERNMENT के अनुसार जो 33 बिंदु तय थे, उनमें बड़ा भोज का जिक्र कहीं नहीं है। इसके बावजूद बाद में इसे येन केन प्रकारेण जोड़ा गया। आम तौर पर बड़े खेल आयोजनों के दौरान “बड़ा भोज” आयोजित करने की स्वस्थ परंपरा रही है लेकिन इसके लिए आयोजक अलग से कोई खर्च नहीं करता है। आयोजन के दौरान कैटरिंग, टेंट, लाइट, साउंड आदि के वेंडर को टेंडर फ्लोट करने के वक्त ही बता दिया जाता है कि आपको बड़ा भोज आयोजन के लिए अलग से कोई भुगतान नहीं किया जाएगा और बड़ा भोज आयोजन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से आपको ही करनी होगी। वेंडर उसी हिसाब से रेट डालता है। 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन के दौरान भी यही हुआ था। एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के दौरान भी यही होना चाहिए था।

 

——————————————————–

 

रविवार को पढ़िए

खेल निदेशक की अध्यक्षतावाली टेंडर/क्रय कमिटी ने अपने चहेते वेंडर को काम दिलाने के लिए दस्तावेजों पर कैसे कर दिया “खेल”

सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर

Tags: Asian Hockey FederationGovernment of JharkhandHockeyHockey IndiaHockey JharkhandIndiaJharkhand Women's Asian Championship Trophy 2023JuhiRanchiSAJHASports Authority of JharkhandSports Directorate
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए

खेल निदेशक की अध्यक्षता वाली निविदा/क्रय समिति और आजमानी इंफ्रा की मिलीभगत से सरकार के कोष को लगा 23.47 लाख का चूना

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In