| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में 7 मई को रांची में संपन्न हुई रेफ़री सेमिनार में इंटरनेशनल शोतोकान कराटे- डो क्योकाई के 7 वरिष्ठ अधिकारिओं ने भाग लिया। सेमीनार के दौरान संपन्न हुए लिखित व व्यावहारिक परीक्षा के बाद सफल घोषित करते हुए उनके योग्यतानुसार प्रोन्नति दी गई।
इन्हें मिली प्रोन्नति
मनोज शर्मा तथा सूरज वर्मा (ए ग्रेड राष्ट्रीय रेफ़री), राजेश कुमार यादव (बी ग्रेड राष्ट्रीय रेफ़री), जयराम शर्मा तथा उदय शंकर भारती (ए ग्रेड राष्ट्रीय जज) तथा कपिल रवानी एवं ममता पांडेय (बी ग्रेड राष्ट्रीय जज)। प्रोन्नती प्राप्त करने वाले सभी वरिष्ठ कराटेकारों को संघ प्रमुख क्योशी रंजीत केशरी ने बधाई दी है।







