रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय अंडर 17 स्कूली बालक क्रिकेट ओपन ट्रायल 26 अक्टूबर 2023 को स्थानीय साउथ रेलवे कॉलोनी चुटिया रांची में आयोजित की गई। जहां पूरे राज्य भर के 362 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 177 बल्लेबाज, 128 मीडियम पेस बॉलर, 36 स्पिनर और 21 विकेटकीपर शामिल हुए । मुख्य चयन कर्ता के रूप में पूर्व रणजी खिलाड़ी कुलदीप शर्मा और झारखंड शिक्षा परियोजना के शारीरिक शिक्षा खेलकूद कोषांग के चंद्रदेव सिंह मौजूद रहे।
दो चरणों मे ट्रायल
गुरुवार को दो चरणों में ट्रायल लिया गया। चयनित खिलाड़ियों की सूची 1 नवंबर को जारी की जाएगी। कुछ खिलाड़ियों के कागजात स्कूल नहीं खुलने के कारण आज नहीं जमा हो पाया है। उन सभी को भी ट्रायल देने का मौका दिया गया और उन्हें 31 अक्टूबर तक अपने कागजात जमा करने की अनुमति दी गई है। चयनित खिलाड़ियों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद झारखंड की टीम राष्ट्रीय स्तर के अंडर 17 बालक एसजीएफआई क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पटना जाएगी।
ट्रायल को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रभात रंजन तिवारी, डॉ द्रवीण कुमार, भीम यादव, मोहम्मद जावेद अंसारी निरंजन प्रताप सिंह तरुण सिंह शशांक यादव डॉक्टर बलविंदर सिंह रवि केसरी विशाल कुमार सुनील महतो सोनू करमाली बिना कुमारी अनामिका कुमारी एवं प्रतिमा कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।