रांची/दुमका
टीम sportsjharkhand.com |
रविवार को दुमका में मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहली बार जिले में यह आयोजन हुआ। सभी प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम और संजय राय ने प्रतिभागियों को बधाई दी है।
100 मी पुरुष वर्ग में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिस्पर्धा में मुनु किस्कू ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 55 वर्ष के अधिक आयु वर्ग में वरुण कुमार प्रथम स्थान, महिला वर्ग में 100 मी प्रतिस्पर्धा में अंजलि मरांडी प्रथम स्थान हासिल किया है। 200 मी प्रतिस्पर्धा में प्रेमलता मुर्मू पहले स्थान पर है। शॉट पुट पुरुष में रोशन हसदा ने जित दर्ज की है।