रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में 24 सितंबर से 1अक्तूबर तक हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया है। इस चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को चैंपियनशिप का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने किया। उद्घाटन सत्र का पहला मैच पुरुष वर्ग का हॉकी झारखंड और हॉकी मणिपुर के बीच खेला गया। जिसमें हॉकी झारखंड ने मणिपुर को 5-4 से पराजित किया। पुरुष वर्ग के दूसरे मैच में हॉकी बिहार ने हॉकी बंगाल को 5-0 से पराजित किया है। महिला वर्ग में हॉकी झारखंड ने हॉकी बिहार को 4-0 से तथा हॉकी मणिपुर ने हॉकी बंगाल को 6-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 6 टीम और पुरुष वर्ग से 6 टीम भाग ले रही है।