| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के तत्वाधान में 1 से 2 सितम्बर 2023 तक सब जुनियर, कैडेट और जूनियर झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप दुमका जिला आयोजित किया जाएगा।
इस चैंपियनशिप में झारखंड के विभिन्न जिलों के कराटेकार भाग लेंगे। चैंपियनशिप में एसे कराटेकार ही केवल भाग ले सकेंगे। जिनकी संस्था, कराटे स्कूल या ट्रेनिंग सेंटर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड से एफिलिएशन प्राप्त कर चुके है। 7 वर्ष से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक /बालिका चैंपियनशिप का हिस्सा है।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष मानस सिन्हा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले कराटेकार और KIO द्वारा बनाए गए नियम के अन्तर्गत अहर्ता रखने वाले कराटेकार कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लें सकेंगे।







