| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज सोमवार को अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने गोवा को 18-0 से पराजित किया।
आज के मैच झारखंड टीम की ओर दीपक सोरेंग ने 4 गोल, आतिश डोडराय और जोसेफ टोपनो 3-3 गोल, शेट टोपनो और सुखनाथ गुड़िया 2-2 गोल तथा सिमोन बोदरा, नवीन केरकेट्टा, अभिषेक तिग्गा और जय मसीह तुडी ने एक एक गोल किए।


इस मैच में झारखंड टीम के जोसेफ टोपनो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीम के इस उपलब्धि पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।







