| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची विश्वविद्यालय के तीरंदाजो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप पटियाला में ब्रॉन्ज मेडल पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। टीम इवेंट में रिकर्व बॉयज और रिकर्व गर्ल्स टीम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। इसके अलावा रांची विश्वविद्यालय की टीम ने रिकर्व बॉयज में अभिषेक कुमार सचिन कुजूर (सिल्ली कॉलेज) राहुल कुमार (एस एस मेमोरियल कॉलेज ) तथा प्रधान सिंह को सिंकु (राम लखन सिंह यादव कॉलेज ) ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप पटियाला में कंपाउंड डिविजन के रैंकिंग में अंजनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता है। इससे पूर्व नॉर्थ ईस्ट जोन आर्चरी चैंपियनशिप में रांची विश्वविद्यालय की ओर से सिल्ली कॉलेज की वर्षा खालको ने फाइनल में नम्रता चौहान को 7-1 एक से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।







