| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
28 दिसंबर से 1 जनवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आयोजित 67वीं SGFI बालक वर्ग अंडर 14 आयु वर्ग में झारखंड हॉकी टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वहीं इसी प्रतियोगिता में हॉकी झारखण्ड अंडर 17 बालक वर्ग ने उत्तराखंड को 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग में झारखंड टीम ने उत्तराखंड को 11- 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस ग्रुप मैच में संदीपा कुमारी ने 3 गोल किया।







