| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रो सीरीज महिला राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में आज भी कई मुकाबले आयोजित हुए।
एकल मैच के सेमीफाइनल के नतीजे
1. शीर्ष वरीयता प्राप्त सेजुल भूतड़ा (महाराष्ट्र) ने तीसरी वरीयता प्राप्त थुनिया सराय (तेलंगाना) को 6-1.6-1 से हराकर एकल फाइनल में प्रवेश किया।
2. दूसरी वरीयता प्राप्त नेम्हा एस किस्पोट्टा (झारखंड) ने खुशाली मोदी (गुजरात) को 6-2,7-5 से हराकर एकल फाइनल में प्रवेश किया।
महिला युगल के परिणाम इस प्रकार है….
आज खेले गए सेमीफाइनल मैचों के परिणाम इस प्रकार है..
1. आयुषी सिंह (बिहार) और मेधावी सिंह (बिहार) की जोड़ी ने वॉकओवर के माध्यम से स्निग्धा पतिबंदला (असम) और सोख्या मुद्दम (तेलंगाना) की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
2. खुशाली मोदी (गुजरात) और सेजुल भूतड़ा (महाराष्ट्र) की जोड़ी ने थुनिया सराय (तेलंगाना) और ब्रे1 मा खान (असम) की जोड़ी को 6-2.6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले 12 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरू होंगे।







