| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रांची की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया, जबकि पुरुष वर्ग का खिताब धनबाद ने रांची को 1-0 से हरा खिताब पर कब्जा किया।
समापन के मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी पहुंचे और खिलाड़ियों को बधाई दिया। वहीं इसी मौके पर कई खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। वहीं खिलाड़ी सम्मान राशि योजना के तहत 11 खिलाड़ियों को सम्मान राशि दिया गया। जबकि 5 खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया गया।
परिणाम….
बालिका वर्ग
प्रथम – रांची
द्वितीय- पश्चिमी सिंहभूम
तृतीय-पूर्वी सिंहभूम
बालक वर्ग-
प्रथम – धनबाद
द्वितीय-रांची
तृतीय-पाकुड़
जानकारी
पूरे राज्य के प्रतिभावान ग्यारह खिलाड़ियों को खिलाड़ी सम्मान राशि योजना के तहत नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया , पांच खिलाड़ियों को खिलाड़ी कल्याण कोष के तहत खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया एवं सात प्रशिक्षक/खिलाड़ी को कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को विभिन्न कोर्स करने के लिए सहायता राशि दिया गया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में रांची जिला ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर पूर्वी सिंहभूम जिला एवं चतुर्थ स्थान पर रांची जिला उपविजेता टीम रही। पुरुष वर्ग के फाइनल में धनबाद जिला ने रांची जिला को कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 1-0 से हराकर विजेता बना। तृतीय स्थान पर पाकुड़ जिला एवं चतुर्थ स्थान पर लोहरदगा जिला की टीम रही। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार धनबाद जिला के मनीष मूर्मू एवं सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार रांची जिला के विक्की कुमार को दिया गया। जबकि महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रांची जिला के पूनम कुमारी एवं सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम जिला के लक्ष्मी मूर्मू को दिया गया।







